फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha By Election Result Azamgarh BSP candidate shah alam guddu jamali accepted defeat said We will fight again in 2024

Lok Sabha By Election Result: आजमगढ़ में बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने स्वीकार की हार, बोले- 2024 में मजबूती से आएंगे

Sun, 26 Jun 2022 03:19 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Jun 2022 03:19 PM IST
सार

आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के अंतिम नतीजे आने से पहले ही बसपा  प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने हार स्वीकार कर ली है।   उन्होंने कहा कि अब 2024 के लोकसभा चुनाव में और मजबूती से आएंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha By Election Result Azamgarh BSP candidate shah alam guddu jamali accepted defeat said We will fight again in 2024
बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली (चश्मा में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के अंतिम नतीजे आने से पहले ही बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में मैं अपनी हार मानता हूं। मैंने, पार्टी कार्यकर्ताओं और बसपा प्रमुख मायावती ने वो सबकुछ किया जो संभव था। जनता का फैसला सर्वोपरि है। हम अपना संदेश जानता तक नहीं पहुंचा सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब 2024 के लोकसभा चुनाव में और मजबूती से आएंगे। बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली को ढ़ाई लाख से ज्यादा वोट मिले। इसके लिए उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया। कहा कि जो भी लोग जीतकर आएं वो आजमगढ़ के लिए ईमानदारी से काम करें। अब तक जो हुआ है वो अब फिर से ना हो।
विज्ञापन


इधर, आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ करीब 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कुछ ही देर में यहां के नतीजे भी साफ हो जाएंगे।  आज सुबह आठ बजे जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो सपा आगे चल रही थी। लेकिन बाद में जैसे जैसे वोटों की गिनती बढ़ी वैसै-वैसे सपा प्रत्याशी पिछड़ते चले गए। आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने निर्णायक बढ़त बनानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भी लड़ चुके हैं चुनाव

मुबारकपुर विधानसभा सीट से 2012 और 2017 में बसपा के टिकट पर विधायक बने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके समाजवादी पार्टी में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन जब सपा ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया तो उन्होंने एआईएमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़ा। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

विधानसभा चुनाव के बाद  उन्होंने फिर से बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। गुड्डू जमाली इसके पूर्व भी मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आजमगढ़ लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली मूल रूप से आजमगढ़ के जमालपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता अधिवक्ता हैं। शाह आलम ने प्रारंभिक शिक्षा आजमगढ़ से ग्रहण की उसके बाद जामिया मिलिया विश्वविद्यालय से बीकॉम की शिक्षा ग्रहण के बाद एमबीए किया। पूर्वांचल कंस्ट्रक्शन कंपनी में यह बतौर एमडी कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed