फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Liquor was being made on the brick kiln, two arrested

ईंट भट्ठे पर बनाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

Tue, 09 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Liquor was being made on the brick kiln, two arrested
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के देहदुआर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर अवैध शराब बनाने का काम चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ईंट भट्ठे पर सोमवार को छापेमारी कर 60 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ ही दो अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम सोमवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरदह थाना क्षेत्र के देहदुआर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर अवैध शराब बनाने का काम चल रहा है। इस सूचना पर आबकारी टीम ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दिया और सोहौली मोड़ पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने देहदुआर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंच कर छापेमारी किया। तलाशी के दौरान दो व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर मिट्टी में दबा कर रखे 1050 किग्रा लहन व 65 लीटर अवैध शराब बरामद किया। लहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट करा दिया और बरामद शराब के साथ ही दोनों पकड़े गए आरोपियों को लेकर थाने चली आई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: सुभाष चौहान पुत्र अर्जुन चौहान व राजनाथ पुत्र मोतीलाल निवासी जगदीशपुर थाना बरदह बताया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि भट्ठे के मुनीब द्वारा उनके द्वारा शराब तैयार करा कर उसकी बिक्री भी कराई जाती थी। पुलिस मुनीब की तलाश में जुट गई है। वहीं पकड़े गए दोनों व्यक्तियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed