फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Liquor shops open, electronics, construction material shops will open

शराब की दुकानें खुलीं, पान, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल, निर्माण सामग्री की दुकानें भी खुलेंगी

Mon, 04 May 2020 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops open, electronics, construction material shops will open
आजमगढ़। लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरुआत सोमवार को हो गई जो 17 मई तक जारी रहेगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से लॅाक डाउन के इस चरण में दी गई क्या क्या छूट दी गई है ये भी साफ हो गया है। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को सुबह 10 बजे से शराब की दुकानें खोल दी हैं। इसके साथ ही पान, इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रानिक्स, निर्माण सामग्री, किताबें और स्टेशनरी, मोबाइल, आटो पार्ट्स की दुकानें भी खोलने के अनुमति दी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ में लोगों को कुछ छूट मिली है वह भी काफी शर्तो के साथ दी गई है। डीएम एनपी सिंह ने सोमवार को बताया कि बिल्डिंग मैटेरियल, इलेक्ट्रानिक फैन, इलेक्ट्रिक, मोबाइल की दुकानें, किराना स्टोर, सब्जी, मेडिकल हाल सुबह सात से शाम 6.30 तक खुलेगी। इसके साथ ही ऑटो और ई रिक्शा पर ड्राइवर और दो अन्य सवारी, चार पहिया वाहन में एक ड्राइवर और दो अन्य लोग निजी कार्य अपने जनपद की सीमा के अंदर कर सकते हैं। दो पहिया वाहन पर चालक सहित दो लोग बैठ सकते हैं। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि दुकानों पर भीड़ एकत्र न हो इसके लिए दुकानदार को ही प्रबंध करना होगा। दुकान पर मास्क, सैनिटाइजर के साथ बाहर सोशल डिस्टेसिंग का पूरी तरीके सा पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed