फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lakhs stolen by breaking the lock of clothes shop

कपड़े की दुकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

Fri, 26 Jun 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the lock of clothes shop
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुम्भी बाजार निवासी एक व्यक्ति के कपड़े की दुकान का ताला चटका कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। घटना के बाबत दुकान मालिक ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया है।
विज्ञापन

सुम्भी गांव निवासी प्रदीप सिंह की बाजार में कपड़े की दुकान है। रोज की भांति वह बृहस्पतिवार को भी दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात पांच की संख्या में चोर दुकान के पास पहुंचे। पहले शटर का ताला तोड़ गया। इसके पश्चात चोरों ने दुकान में रखे साड़ी, जींस, शर्ट आदि कपड़ों को पार कर दिया। इसके अलवा गल्ले में रखे 10 हजार नकदी भी चुरा लिए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार प्रदीप सिंह ने दो नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। नामजद किए गए लोगों में यशवंत राजभर व दिलीप ठठेरा शामिल है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। अभी मुकदमा नहीं दर्ज है। पीड़ित के अनुसार चोरों ने लगभग दो लाख के माल पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed