फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Labourer injured in road accident dies

Azamgarh News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत

Sun, 20 Sep 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Labourer injured in road accident dies
अतरौलिया थाना क्षेत्र के रतुआपार गांव निवासी मजदूर उमेश निषाद (28) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान शनिवार भोर मौत हो गई। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन शाम को वह बाइक से दोस्त के घर खाना खाने गया था।
विज्ञापन

वहां से लौटते समय गांव के समीप बड़का पूर्वा पुलिया के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे लकड़ी के बोटे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वे उमेश को लेकर 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शनिवार भोर करीब चार बजे उमेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतरौलिया थाना प्रभारी अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed