फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Laborers attacked gram pradhan house for not getting work under MNREGA

आजमगढ़ः मनरेगा के तहत काम न मिलने से नाराज मजदूरों ने प्रधान के घर बोला हमला, चले ईंट-पत्थर, दो पुलिसकर्मी घायल 

Fri, 01 May 2020 09:14 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 01 May 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Laborers attacked gram pradhan house for not getting work under MNREGA
आजमगढ़ के मूसेपुर गांव में मनबढ़ों के हमले में घायल पुलिसकर्मी और क्षतिग्रस्त की गई बाइक। - फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में मनरेगा के तहत काम न मिलने से दो दर्जन से अधिक मजदूर नाराज थे। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे इसकी वजह पूछने के लिए ग्राम प्रधान के घर पहुंचे। मजदूरों का आरोप है की लॉकडाउन की वजह से परेशान करीब 50 से अधिक मजदूर काम मांग रहे हैं, लेकिन सिर्फ पंद्रह लोगों को ही काम मिला है।
विज्ञापन


इस बात पर प्रधान और मजदूरों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलने लगा। इस दौरान कई घायल हो गये। सूचना मिलने पर कोबरा मोबाइल टीम मौके पर पहुंची। मनबढ़ों ने पुलिसवालों को भी पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उनकी बाइक क्षतिग्रस्त करते हुए नहर में फेक दी। पत्थर लगने से कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर भारी संख्या में फोर्स पहुंची। इस दौरान आरोपी पक्ष फरार हो गया। पुलिस प्रधान सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली आई। घटना को लेकर गांव में तनाव है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस गहनता से जांच करते हुए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed