फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kuntu's statement recorded, sent to Kasganj

कुंटू का बयान दर्ज, भेजा गया कासगंज

Fri, 04 Feb 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kuntu's statement recorded, sent to Kasganj
कोर्ट में पेशी के लिए जाता पूर्व विधायक सीपू सिंह का हत्यारोपी कुंटू सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में गैंगेस्टर कोर्ट में अंतिम सुनवाई चल रही है। वादी पक्ष की सुनवाई हो चुकी है। अब अभियुक्तों की सुनवाई हो रही थी। मामले के मुख्य आरोपी कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को बृहस्पतिवार को कासगंज जेल से लाया गया और शुक्रवार को उसने अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद उसे कासगंज जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक हत्याकांड को अंजाम देने में मुख्य आरोपी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को बनाया गया था। उसके अलावा आधा दर्जन से अधिक उसके सहयोगी भी इस हत्याकांड में नामजद है। कई दिनों से गैंगेस्टर कोर्ट में अंतिम बयान दर्ज कराने की कवायद चल रही थी। बुधवार को संग्राम सिंह, रिजवान, दुर्ग विजय व अरविंद कश्यप का बयान दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को शिव प्रकाश, मृत्युंजय व दिनेश का बयान हुआ। बृहस्पतिवार को ही कुख्यात कुंटू सिंह का भी बयान होना था, जिसके लिए वह कासगंज जेल से गैंगेस्टर कोर्ट में लाया भी गया था, लेकिन उसका बयान पूरा नहीं हो सका। जिस पर उसे आजमगढ़ जेल में एक रात के लिए रोक दिया गया। शुक्रवार को कोर्ट में कुंटू सिंह के अलावा इस हत्याकांड में नामजद राजेंद्र यादव का भी बयान हुआ। शासकीय अधिवक्ता संजय द्विवेदी व विनय मिश्रा ने बताया कि कुंटू सिंह को बयान दर्ज होने के बाद कासगंज जेल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुंटू को फांसी की सजा देने की मांग
आजमगढ़। गैंगेस्टर कोर्ट में चल रही सीपू हत्याकांड की सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक के भाई संतोष सिंह उर्फ टीपू भी मौजूद रहे। उन्होंने कुंटू के बयान के दौरान न्यायाधीश से कुंटू सिंह को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है। भाई की हत्या करने वाले को फांसी की सजा दिलाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed