फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kidnapped teenager recovered, kidnapper also arrested in Azamgarh

अपहृत किशोरी मिली, अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2020 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager recovered, kidnapper also arrested in Azamgarh
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का गांव के ही एक युवक ने अपहरण कर लिया था। पीड़िता की मां शिकायत लेकर थाने पर पहुंची तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जहानागंज पुलिस ने नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इसके साथ ही अपहृता को बरामद करने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी को दिए पत्रक में अपहृत हुई किशोरी की मां ने आरोप लगाया था कि गांव का ही जोगी बनवासी उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपहृत कर लिया है। वह शिकायत लेकर थाने पर गई थी जहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता की शिकायत को एसपी ने गंभीरता से लिया और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश एसओ जहानागंज को दिया। एसपी के निर्देश पर एसओ जहानागंज ने जहां तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया तो वहीं आनन-फानन में अपहृता की बरामदगी भी करते हुए आरोपी को जोगी बनवासी को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed