{"_id":"66c96eb0a199dcde410f7146","slug":"khalasi-died-and-driver-injured-in-road-accident-after-truck-enters-house-in-azamgarh-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Accident: कबाड़ से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा, हादसे में खलासी की मौत; चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Accident: कबाड़ से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा, हादसे में खलासी की मौत; चालक घायल
Sat, 24 Aug 2024 10:55 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:55 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गया। इस दौरान ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले में शुक्रवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ। जौनपुर की तरफ जा रहा ट्रक बरदह थाना क्षेत्र के छांगुरराम राजेपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। घटना में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
चंडीगढ़ के मोहाली का रहने वाल सुरेंद्र कुमार (42) ट्रक चालक है। वह चंडीगढ़ से कबाड़ लेने के लिए मऊ जनपद आया हुआ था। साथ ही उसका खलासी शिवदयाल (40) भी था। शुक्रवार की रात को वे मऊ से कबाड़ लादकर हिमाचल जा रहे थे।
विज्ञापन
देर रात लगभग एक बजे जैसे ही ट्रक बरदह थाना क्षेत्र के छांगुरराम राजेपुर गांव के समीप पहुंचा। अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गया। जिससे ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक में बैठे खलासी शिवदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक सुरेंद्र कुमार का पैर टूट गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक चालक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।