फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Keep body put the jam

बच्चों की लाश रख लगाया जाम

Tue, 31 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 31 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Keep body put the jam
शव रख लगाया जाम
विद्यालय का गेट गिरने से दबकर मरे बालक और बालिका की लाश सोमवार सुबह अहरौला थाने के मेहियापार बाजार के पास रखकर घरवालों ने जाम लगा दिया। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। सोमवार सुबह करीब दस बजे अहरौला-बूढऩपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की सूचना पर अधिकारी पहुंचे और आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम समाप्त करा दिया। उधर लापरवाही पर बीएसए ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, हसनाडीह के प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया। घटना के जांच का आदेश दिया है। रिपोर्ट आने पर मामले में औरों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


अहरौला थाने के हसनाडीह गांव में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही परिसर में है। इन दोनों विद्यालयों का एक ही गेट है। रविवार शाम करीब छह बजे गांव के शिफा (7) पुत्री यासीन और शोएब (5) पुत्र इल्ताफ खेल रहा था। शोएब स्कूल के गेट पर चढ़ा हुआ था। जबकि शिफा नीचे थी। इस दौरान गेट भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन


इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के दूसरे दिन सोमवार को घर वाले दोनों की लाश लेकर सड़क पर पहुंचे और मेहियापार बाजार के पास शव रखकर अहरौला-बूढ़नपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। घरवाले दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। सुबह दस बजे से यातायात प्रभावित होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम रामगोपाल सिंह, सीओ राधेश्याम के अलावा अन्य थानों की फोर्स लेकर पहुंचे, आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद दोपहर बारह बजे जाम समाप्त करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मामले में सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञानप्रकाश राम और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश पांडेय को निलंबित कर दिया। बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि इन दोनों अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर अन्य दोषियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed