फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Junior engineers who work outs

जूनियर इंजीनियरों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 25 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Junior engineers who work outs
ग्रेड-पे 4800 किए जाने के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। साथ ही कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन पहली मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन



जनपद अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने कहा कि अभी तक हम लोगों को वर्तमान में 4200 प्रारंभिक ग्रेड-पे दिया जा रहा है। कहा कि प्रारंभिक ग्रेड-पे बढ़ाकर 4822 किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार डिप्लोमा इंजीनियरों को कमजोर न समझें। यदि सरकार जूनियर इंजीनियरों को प्रारंभिक ग्रेड-पे 4800 नहीं देती है तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।
विज्ञापन



मंडल अध्यक्ष राम नगीना सिंह यादव ने कहा कि हम एकजुट होकर संघर्ष करें, तभी जीत होगी। कहा कि शुक्रवार को धरना लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में दिया जाएगा। बताया कि यह आंदोलन एक मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। धरने को एमके गुप्ता, गजानंद यादव, जिऊत प्रसाद, संदीप कुमार, उमेश चंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। धरने में रमेश राम, मो. अख्तर अंसारी, मनोज यादव, मो. कमाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed