फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jodhpur-Mau special train will run via Azamgarh from tomorrow

Azamgarh News: कल से आजमगढ़ के रास्ते जोधपुर-मऊ विशेष ट्रेन चलेगी

Sat, 28 Feb 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Jodhpur-Mau special train will run via Azamgarh from tomorrow
फूलपुर/मेजवां। होली पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने मऊ, आजमगढ़, शाहगंज के रास्ते (04823/04824) जोधपुर-मऊ- जोधपुर साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 01 मार्च से 29 मार्च के बीच चलेगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। रेल जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या (04823) जोधपुर से एक मार्च को शाम 05 बजे चलेगी। दूसरे दिन शाहगंज 8:55 बजे, खुरासन रोड 9:32 बजे, आजमगढ़ 10:15 बजे, मुहम्मदाबाद गोहना 10:47 बजे से चलकर मऊ 11:20 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या (04824) 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को मऊ से सुबह 4:00 बजे चलेगी। मुहम्मदाबाद गोहना 4:32 बजे, आजमगढ़ से 5:05 बजे, खुरासन रोड 5:47, शाहगंज से 7:05 बजे रवाना होकर लखनऊ, कानपुर, फर्रुखाबाद होते हुए दूसरे दिन 8:40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय के 02, एसी तृतीय के 04, स्लीपर 08, साधारण श्रेणी के 04, एसएलआर/एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगेंगे। रेल सलाहकार समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने बताया कि यह ट्रेन बीते वर्ष भी चली थी, इस वर्ष भी रेलवे बोर्ड ने इसे चलाने का फैसला लिया है। इससे होली पर्व पर आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed