फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jlin five goats in shanty fire

मड़ई में आग से पांच बकरियां जलीं

Wed, 01 Apr 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 01 Apr 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jlin five goats in shanty fire
 क्षेत्र के करेनहुआं गांव में मंगलवार की देर रात मड़ई में लगी आग से पांच बकरियां जल मरीं। हादसे में मड़ई में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। मेहनगर थाना क्षेत्र के करेनहुआं गांव निवासी रामलगन सरोज पुत्र तेरसी मजदूरी करता है।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से उसकी रिहायशी मड़ई में आग लग गई। जैसे ही परिजनों की नींद खुली, उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक रामलगन की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। इससे मड़ई में रखा 25000 रुपये नगदी, बिस्तर, चावल, गेहूं के साथ मड़ई में बंधी पांच बकरियां जलकर मर गईं। पेशे से मजदूर रामलगन ने अपनी पुत्री की शादी के लिए धीरे-धीरे कुछ पैसा, गहना और कपड़ा जुटा रहा था, जो आग में जल गया। घटना की सूचना मेहनगर थाने और तहसील प्रशासन को दे दी गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed