फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jewellery shop shutter theft of millions Breaking

आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

Mon, 17 Aug 2015 01:19 AM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Mon, 17 Aug 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Jewellery shop shutter theft of millions Breaking
बोंगरिया। तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव बाजार में स्थित एक आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर शुक्रवार की रात दुकान में घुसे चोर 40 हजार रुपये नगद और 4.60 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने चोरी गए सामानों का मिलान कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के सतरजहांपुर गांव निवासी पप्पू वर्मा कंचनपुर बाजार में किराए का कमरा लेकर आभूषण की दुकान खोले हुए है। शाम को दुकान बंद कर घर चला जाता है। सुबह पुन: दुकान खोलता है। शुक्रवार की रात बाजार का माहौल सुनसान पाकर चोर पप्पू की दुकान का शटर तोड़कर भीतर घुसे और अंदर से 40 हजार रुपया नगद, 1.70 लाख रुपये मूल्य के चांदी का आभूषण और 1.90 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चुरा ले गए। शनिवार की सुबह पप्पू की दुकान का टूटा हुआ शटर देख बाजारवालों ने उसे सूचना दिया। चोरी से हलाकान पप्पू दुकान पहुंचा और सामानों का मिलान कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दिया। एसओ तरवां सुरेश चंद ने बताया कि रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed