फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jamaati will be shifted to medical college for quarantine

मेडिकल कालेज में शिफ्ट होंगे ब्लाक में क्वांरटीन कराए गए जमाती

Fri, 03 Apr 2020 04:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Jamaati will be shifted to medical college for quarantine
शहर के जामा मस्जिद क्षेत्र में पसरा सन्नाटा। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मुबारकपुर से पकड़े गए सात बाहर के जमातियों में तीन के कोरोना पॉजीटिव मिलने से आम लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। विभाग की ओर से भी अब राहत और बचाव की अतिरिक्त तैयारी शुरू कर दी गई है। सठियांव ब्लाक के आरके फार्मेसी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किए गए जमातियों को भी अब मेडिकल कालेज में शिफ्ट किया जाएगा। इनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल होकर आजमगढ़ आए 10 अन्य लोगों को सठियांव ब्लॉक को आरके फार्मेसी में क्वारंटीन किया गया था। ये सभी छह मार्च को कैफियात एक्सप्रेस से जनपद आए थे। मुबारकपुर के नेवादा की एक मस्जिद में रुके थे। इनमें चार संभल, एक असम, दो गाजियाबाद, एक मुजफ्फरनगर और दो मेरठ के थे। चूंकि इनको यहां आए लगभग 28 दिन हो चुका था इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें ब्लॉक स्तरीय क्वारंटीन सेंटर आरके फार्मेसी में रखा गया था। अब मुबारकपुर से ही पकड़े गए सात बाहरी जमातियों में तीन के पॉजीटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग इनको भी मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में शिफ्ट कर रहा है। इसके साथ ही इनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। सीएमओ डॉ. एक मिश्रा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed