{"_id":"64e3acee189affc78b04c2a4","slug":"it-rained-after-waiting-got-relief-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-3065-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: इंतजार के बाद हुई बारिश, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: इंतजार के बाद हुई बारिश, मिली राहत
विज्ञापन
काफी दिनों के इंतजार के बाद सोमवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान निचले इलाकों में सड़कों पर पानी लग गया। जिससे आवागमन में परेशानी हुई।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कुछ देर के लिए ही सही कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। हालांकि सुबह के समय बादल छाए थे लेकिन कुछ पल के बाद ही हट गए थे। दोपहर दोपहर करीब ढाई बजे बादल झमाझम बरसे लेकिन उस बारिश के दौरान भी लोग उमस से परेशान रहे। शाम होने के बाद ठंडी हवाएं चली तो मौसम सुखद हो गया। जो लोग घर से बाहर निकले थे, वे भीगते हुए घर गए।
उधर, निचले इलाकों में जलभराव होने से परेशानी खड़ी हो गई। कुछ घरों तो कुछ दुकानों में पानी घुस गया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह निकल गया। इस दौरान कीचड़ और फिसलन से भी लोग दो-चार हुए। शाम को लोग बाजारों में निकले तो वह परेशान हुए। नाले और नालियां भी चोक हुए तो गंदा पानी सड़कों पर आ गया। दुर्गंध से लोग बेहाल हो गए।