फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Intercollege Men's Football Competition in Shibli College

शिब्ली कालेज में अंतर्महाविद्यालीय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता

Sat, 11 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Intercollege Men's Football Competition in Shibli College
आजमगढ़। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अंतर्महाविद्यालीय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता की शुरूआत शनिवार को शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता की शुरूआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अफसर अली ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मैच में टीडी कॉलेज जौनपुर ने पीजी कालेज गाजीपुर को 2-1 से पराजित किया। टीडी कॉलेज के खिलाड़ी मयंक प्रजापति ने अपने टीम के लिए दो गोल किए। दूसरा मैच मेजबान शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज बनाम स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर के बीच खेला गया। मैच के हाफ तक शिब्ली कॉलेज एक गोल से आगे था, लेकिन दूसरे हाफ में सहजानंद कॉलेज ने गोल कर मैच बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। मैच समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबर पर रहीं। जिसके बाद 5-5 पेनाल्टी शूट से फैसला किया गया। जिसमें शिब्ली ने 5-4 से सहजानंद कॉलेज को हराया। तीसरा मैच राम नवल पीजी कॉलेज मऊ बनाम श्री एमआरडी कॉलेज भुड़कुड़ा गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें हाफ तक राम नवल पीजी कॉलेज मऊ ने एक गोल से एमआरडी कॉलेज पर बढ़त बनाई। मैच के दूसरे हाफ में राम नवल कॉलेज ने दो और गोल कर 3-0 से एमआरडी कालेज भुड़कुड़ा पर विजय प्राप्त किया। चौथा नाकआउट मैच फरीदुल हक एम पीजी कॉलेज शाहगंज बनाम डीसीएसके कॉलेज मऊ के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed