फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instruments left inside during hip operation, accused of breaking bone

Azamgarh News: कूल्हे के ऑपरेशन के दौरान अंदर छोड़ा औजार, हड्डी तोड़ने का आरोप

Tue, 04 Feb 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Instruments left inside during hip operation, accused of breaking bone
आजमगढ़। मऊ के मधुबन थाना के सीधा अहिलासपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पीजीआई के डाक्टरों पर पुत्री के कूल्हे का लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि डॉक्टरों ने पुत्री के कूल्हे के ऑपरेशन के दौरान अंदर टूल किट छोड़ने के साथ कूल्हे की हड्डी भी तोड़ दी है। पीड़ित ने सीएमओ आजमगढ़ से पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी पुत्री रूपा गुप्ता के कूल्हे का ऑपरेशन पहले मऊ में हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसकी पुत्री का कूल्हा ठीक हो गया। ऑपरेशन के दौरान पुत्री ने कूल्हे में लगे स्क्रू को निकलवाने के लिए पीजीआई चक्रपानपुर के आर्थाेपेडिक विभाग में दिखाया तो उन्होंने ऑपरेशन कर स्क्रू निकालने की बात कही। इस क्रम में 28 जनवरी को पुत्री को ऑपरेशन के लिए भर्ती कर लिया। बाद में एक जनवरी 2025 को डॉक्टरों ने उसकी पुत्री के कूल्हे का स्क्रू निकालने के लिए ऑपरेशन किया। इस दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही बरती और पुत्री के कूल्हे की हड्डी तोड़ दी। साथ ही कूल्हे में टूल किट छोड़ दी। टांका लगाकर सात जनवरी को डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद से पुत्री अपने पैर पर खड़ी नही हो पा रही थी। जिस पर उसे कई बार पीजीआई के उक्त डॉक्टरों को दिखाया तो वह ऑपरेशन में की गई लापरवाही को छुपाते हुए ठीक होने का आश्वासन देते रहे, लेकिन पुत्री की हालत खराब होती गई, इस पर पुत्री को लक्षिरामपुर स्थित एक चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने एक्स-रे कराया। एक्सरे देखकर बताया कि पुत्री के ऑपरेशन में लापरवाही की गई है, कुछ टूल कीट इसके कूल्हे में फंसी है, साथ ही कूल्हे की हड्डी भी ऑपरेशन के दौरान टूट गई हैै। इस वजह से वह खड़ी नही हो पा रही है। पिता राजेश कुमार गुप्ता ने सीएमओ आजमगढ़ को प्रार्थना-पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के साथ क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

हमें इसकी शिकायत मिली है। हम इस मामले में जांच टीम गठित कर रहे हैं। जांच टीम की जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-डाॅ. अशोक कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed