फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions given for fitness of buses before opening of school

Azamgarh News: स्कूल खुलने से पूर्व बसों का फिटनेस कराने के लिए दिए निर्देश

Sat, 17 Jun 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Instructions given for fitness of buses before opening of school
गाजियाबाद में हुई दुर्घटना के बाद भले ही शासन सख्त है, लेकिन अभी भी जनपद में ऐसे तमाम स्कूल वाहन हैं, जो मानक विहीन हैं। जिन्हें स्कूल संचालक धड़ल्ले से सड़कों पर चलवा रहे हैं। ऐसे वाहनों पर विभाग अंकुश लगाने की तैयारी में है। परिवहन विभाग ने स्कूल खुलने से पहले ही वाहन संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में 1076 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। करीब-करीब सभी अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों में बच्चों के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। इनमें कुछ स्कूलों के वाहन तो मानक के हिसाब से हैं, लेकिन अधिकतर स्कूल संचालक अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आवागमन के लिए पुराने वाहनों को लगाए हुए हैं। इन वाहनों में पर्दे तक नहीं है। बच्चों की सुरक्षा के लिए दरवाजे खिड़की के पास जाली भी नहीं लगी हैं। इससे बच्चे खिड़की से बाहर सिर निकालकर ताक-झांक करते रहते हैं। अधिकतर स्कूलों में वाहन मानक को ताक पर रखकर चलाए जा रहे हैं, जो किसी दिन बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकती है। हालांकि शासन की सख्ती के बाद फिर से अभियान शुरु हो गया है। स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर उन्हें स्कूल खुलने से पहले फिटनेस कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


स्कूल बस के यह हैं मानक
- बच्चों को पकड़ने के लिए सीट के पीछे हैंडिल।
- खिड़की पर जाली लगी हो।
- बच्चों के बैग रखने की व्यवस्था हो।
- चालक और कंडक्टर वर्दी में हों।
- वाहन के आगे-पीछे स्कूल का नाम, चालक, कंडक्टर व स्कूल प्रबंधन का फोन नंबर होना चाहिए।
- वाहन का रंग पीला हो।
- चालक के साथ कंडक्टर हो।
- निर्धारित सीट के अनुसार बच्चे बैठें।
- फर्स्ट एड बाक्स और अग्निशमन यंत्र हो।
- पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर हो।
-----------------------
करीब 250 वाहन संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें स्कूल खुलने से पूर्व वाहन का फिटनेस कराना होगा। यदि नहीं कराते हैं तो वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं 15 साल चल चुके 150 वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतेंद्र कुमार यादव, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed