{"_id":"5a429cee4f1c1bc45b8be670","slug":"inside-the-house-in-the-presence-of-the-police-beaten-the-principal-her-husband-and-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में घर से घुसकर प्रधान, उसके पति और बच्चों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में घर से घुसकर प्रधान, उसके पति और बच्चों को पीटा
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Girl Beaten
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव में सोमवार की शाम सात बजे रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों ने प्रधान के घर में घुसकर उसके पति को पीट दिया। बीच बचाव करने में प्रधान समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 की पुलिस पहुंची तो पुलिस के सामने महिला प्रधान को पीट दिया।
झगड़ा कर रहे लोगों की संख्या अधिक होने पर डायल 100 की पुलिस भाग खड़ी हुई। पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगा, जिससे दोनों तरफ से नौ लोग घायल हो गए। करीब तीन घंटे बाद थानाध्यक्ष भारी फोर्स लेकर पहुंचे। तब मामला शांत हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाकर एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
घायल होने वालों में एक पक्ष से ग्राम प्रधान चंद्रकला देवी (40) उनके पति अंगद चौबे (45), बेटा आशूतोष (15), बेटी रिमझिम (13) तथा दूसरे पक्ष से नर्वदा देवी (45), इंद्रावती देवी (42), अरविंद यादव (28), धर्मेंद्र (25) और पूनम (18) शामिल है।
विज्ञापन
सभी लोग केदारपुर गांव के निवासी हैं। बता दें कि करीब ढाई माह पूर्व अरविंद की तरफ से प्रधान के घर पर पत्थर फेंकने के विवाद में मारपीट हुई थी। पुलिस ने इस मामले में समझौता करा दिया। तभी से इनके बीच रंजिश चल रही थी। सोमावर की शाम करीब सात बजे अंगद चौबे बाजार से घर पहुंचे।
ग्रामीणों के मुताबिक इतने में अरविंद के परिवार के लक्ष्मीशंकर यादव, हरिशंकर यादव और हरिलाल यादव पहुंचकर अंगद को पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंची अंगद की पत्नी चंद्रकला देवी और बच्चों को भी पीटा। अंगद की तरफ से घटना के संबंध में डायल 100 कर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी मेें ही हरिशंकर आदि ग्राम प्रधान चंद्रकला देवी को पीटने लगे। झगड़ा करने वालों की संख्या अधिक होने पर पुलिस भाग खड़ी गई। पुलिस के जाते ही दोनों पक्षों में फिर मारपीट और ईंट पत्थर चलने लगे। रात करीब दस बजे एसओ अहरौला काफी संख्या में फोर्स लेकर पहुंचे।
पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। साथ ही लक्ष्मीशंकर, हरिशंकर और हरिलाल को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को हालत गंभीर देख सीएचसी अहरौला के डाक्टर ने अंगद, उनकी पत्नी और बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जबकि दूसरे पक्ष का यहीं इलाज चल रहा है। सीओ बूढनपुर श्यामनरायण ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।