फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Innocent girl dies after being hit by bike

बाइक की चपेट में आकर मासूम बच्ची की मौत

Fri, 13 Aug 2021 09:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Innocent girl dies after being hit by bike
सरायमीर क्षेत्र के फत्तनपुर गांव के पास बाइक चपेट में आकर 9 वर्षीया बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटना करने वाले बाइक सवार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

फत्तनपुर गांव निवासी बृजेश प्रजापति की पुत्री आरुषि (9) शुक्रवार की सुबह 10 बजे नाश्ते के लिए बिस्कुट खरीदने दुकान पर जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आरुषि दूर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं ग्रामीणों ने दुर्घटना करने वाले बाइक सवार को भी पकड़ लिया था। बच्ची का शव पीएम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस आरोपी को लेकर थाने चली गई। मृतका दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed