फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inflation, chaos, corruption at its peak: Ramdarshan Yadav

महंगाई, अराजकता, भ्रष्टाचार चरम पर : रामदर्शन यादव

Sun, 10 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Inflation, chaos, corruption at its peak: Ramdarshan Yadav
मुबारकपुर क्षेत्र में प्रसपा लोहिया के गांव-गांव पांव-पांव कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की ओर से चलाए जा रहे गांव-गांव, पांव-पांव अभियान के क्रम में मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक रामदर्शन यादव के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क किया गया। जहानागंज ब्लाक के ग्राम तुलसीपुर में जिलाध्यक्ष प्रसपा रामप्यारे यादव, प्रदेश सचिव राजेंद्र यादव, देवनाथ यादव ने हरी झंडी दिखाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को रवाना किया। कार्यकर्ताओं का काफिला पार्टी के नारों को लेकर जहानागंज, रामपुर, मुस्तफाबाद का भ्रमण किया। इस दौरान रामदर्शन यादव ने कहा कि आज प्रदेश में महंगाई, अराजकता, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार किसानों, बुनकरों, छोटे व्यापारियों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। किसान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी किसान हितों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। मंजय कन्नौजिया, श्यामू यादव, दीपक राजभर, लालू यादव, दलसिंगार यादव, यशवंत यादव, बालचंद चौहान, विजय चौहान, सुबाष मौर्य, फखरे आलम, कैलाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed