फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Incoming cable blast, 120 villages in darkness

इनकमिंग केबल जलने से फिर 120 गांव अंधेरे में

Tue, 13 Aug 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Incoming cable blast, 120 villages in darkness
जहानागंज। एक बार फिर इंकमिंग केबल जलने से जहानागंज क्षेत्र के 120 गांवों की बिजली गुल हो गई। तीन सबस्टेशनों से जुड़े इन गांवों के अलावा जिला जेल की भी बत्ती गुल है। इससे पहले भी इंकमिंग केबल जलने पर 10 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने इस प्रकरण को प्रमुखता के साथ उठाया। इस पर बिजली विभाग ने 24 घंटे पहले केबल सही की थी।
विज्ञापन

चंडेश्वर स्थित इंकमिंग केबल से ही कनैला, ऊंची गोदाम और मंडल जेल की बिजली सप्लाई होती है। इस समय ऊमस भरी गर्मी के कारण केबल पर ओवरलोड था। इसलिए बार-बार केबल जल जा रही है। अभी 24 घंटे पहले केबल को सही किया गया था। एसडीओ संदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि इस बार ऊंची गोदाम की केबल अलग की जा रही है। इससे लोड कम हो जाएगा। सब स्टेशन चंडेश्वर में साठ गांव और सब स्टेशन कनैला पर 40 गाव और ऊंची गोदाम पर 20 गांव स्थित हैं। साथ ही मंडल जेल इटौरा की भी सप्लाई इसी से है। हम लोग प्रयास कर रहे है कि शाम तक सप्लाई चालू कर दी जाए। गांव के राहुल कान्दु, विकास सिंह, अजय गुप्ता, धीरू सिंह, अवनीश पाण्डेय, शिवम पाण्डेय सहित चण्डेश्वर के प्रधान इन्दुप्रकाश सिंह ने बताया की केबल बार-बार जल रहा है तो इंकमिंग केबल अलग-अलग क्यों नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed