फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inauguration of four projects including Amrit Sarovar, park and office

Azamgarh News: अमृत सरोवर, पार्क, कार्यालय समेत चार परियोजनाओं का लोकार्पण

Mon, 10 Mar 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of four projects including Amrit Sarovar, park and office
अमिलो। खंड विकास कार्यालय सठियांव परिसर में सोमवार को पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय, अमृत सरोवर, पार्क व मॉडल प्रधानमंत्री आवास का लोकार्पण किया। लगभग एक करोड़ की लागत से इन चार परियोजनाओं का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

परिसर में खंड विकास अधिकारी कार्यालय का भवन काफी जर्जर हो गया था। जिसे तोड़कर फिर से 63 लाख रुपये की लागत से नया बनकर तैयार हो गया। वहीं परिसर में पुराने पोखरे की मरम्मत व जीर्णोद्धार करके अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया गया। अमृत सरोवर से सटे एक पार्क का भी निर्माण कराया गया। इसके अलावा माडल प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

चारों कार्य योजनाओं का सोमवार को लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि ब्लाक में चार कार्ययोजना का एक साथ उद्घाटन करके खुशी हो रही है। खंड विकास कार्यालय का आधुनिक तर्ज पर भवन, पार्क, अमृत सरोवर, मॉडल प्रधानमंत्री आवास पूरे जनपद इसी तरह का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने कहा कि आजमगढ़ मऊ मेरा परिक्षेत्र है। मुझे लगता है कि यहां जैसा परिसर कहीं भी नहीं है। खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी ने ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि अपनी ग्राम पंचायत को भी विकास कार्यों से सुसज्जित करें जो एक उदाहरण बन सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह व संचालन सचिव रामसिंह ने किया। आगंतुक अतिथियों का अरविंद सिंह ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख मनीष मिश्रा, पूर्व प्रमुख सतीश सिंह, रविशंकर तिवारी, सूरज सिंह, अशोक पाण्डेय, अजय सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, एडीओ पंचायत सुनील मिश्रा, एपीओ निर्भय राय आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed