फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the first essay Fatma Ishita

निबंध में फातमा इशिता अव्वल

Tue, 16 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 16 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
In the first essay Fatma Ishita
स्वामी विवेकानंद समाजिक संस्थान के तत्वावधान में रविवार को अग्रेसन महिला महाविद्यालय के सभागार में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान संस्थान की स्मारिका का विमोचन किया गया। वहीं कई प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
 पहले सत्र में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति के अनुरुप नृत्यों और गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


 दूसरे सत्र की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आज के समय में स्वामी जी के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ गई है। जिस प्रकार स्वामी जी ने सभी धर्मो का आदर और सम्मान किया और दुनिया को मानवीय सूत्रों में पिरोया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज उसकी पुन: एक बार आवश्यकता है। कार्यक्रम को बनवारी जालान, रविंद्र राय, डा. श्रीमती शारदा सिंह, डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना, प्रभुनारायन पांडेय, डा. गीता सिंह, डा. वंदना द्विवेदी, डा. अखिलेश सिंह, वैभव वर्मा आदि ने संबोधित किया।

निबंध प्रतियोगिता के वर्ग अ में सीमरा जमाल फातमा, वर्ग ब में इशिता राय ने प्रथम स्थान हासिल किया। समूह नृत्य में सर्वोदय पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान हासिल किया।


 संस्था के प्रबंधक विभाष सिन्हा ने सभी का आभार जताया। संचालन राजेश ने किया। इस मौके पर डा.डीपी तिवारी, डा. पूनम तिवारी, राजीव चौरसिया, प्रदीप गुप्ता, नरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, मुन्नू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed