फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In Badarhuwan, the Ghaghra increased by 34 and in Dighiya by 27 cm.

बदरहुवां में 34 तो डिघिया में 27 सेमी बढ़ी घाघरा

Wed, 31 Aug 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
In Badarhuwan, the Ghaghra increased by 34 and in Dighiya by 27 cm.
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इससे देवारा क्षेत्र के लोगों की धड़कनें फिर बढ़ने लगी हैं। बुधवार को बदरहुवां गेज पर घाघरा नदी के जलस्तर में 34 सेमी तो डिघिया पर 27 सेमी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। नदी का जलस्तर दो दिन घटने के बाद मंगलवार रात से बढ़ना शुरू हुआ। नदी का जलस्तर घटने- बढ़ने से देवारा वासियों की चिंता बढ़ गईं। बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। मंगलवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.00 मीटर दर्ज किया गया जो बुधवार को 34 सेमी बढ़कर 70.34 मीटर हो गया। इसी प्रकार डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर मंगलवार को नदी का जलस्तर 69. 35 मीटर था जो बुधवार को 27 सेमी बढ़कर 69.62 मीटर हो गया। नदी में 295552 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें 125721 क्यूसेक गिरजा बैराज, 142466 क्यूसेक शारदा बैराज और 27365 क्यूसेक सरयू बैराज से पानी डिस्चार्ज हो रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर घटने- बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेज हो गया है। परसिया गांव के दक्षिण महुला गढ़वाल बांध से उत्तर घाघरा नदी कटान तेज कर दी है। घाघरा नदी में बाढ़ जैसी स्थिति तो नहीं है लेकिन कटान होने से परसिया, सहबदिया के किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं। उर्दिहा, परसिया, सहबदिया, महुला आदि गांवों के किसानों की जमीन कट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed