फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Imam Hussain sacrificed humanity alive

इमाम हुसैन की कुर्बानी से जिंदा है इंसानियत

Tue, 03 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 03 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Imam Hussain sacrificed humanity alive
अपने संबोधन में उलेमा ने इमाम हुसैन की कुर्बानी से इंसानियत के जिंदा होने की बात कही। जबकि देर रात तक चली मजलिस में कर्बला का बयान सुनकर अजादार रो पड़े। 
विज्ञापन


मजलिस को खिताब करते हुए आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य मौलाना कल्बे रूशैद ने कहा कि आतंकवाद से इस्लाम का कोई संबंध नही है।

आज दुनिया में जो इंसानियत हैं वह इमामे हुसैन की कुर्बानी की वजह से है। उन्होंने कहा कि जमीन से ज्यादा आसमान का रास्ता जानने वाला सबका रहबर होता है। दुनिया उस आदमी के पीछे चलती हैं जो जमीन के रास्ते से हट कर आसमान के रास्ते को बताता है।
विज्ञापन


मौलाना सैयद जीशान हैदर ने भी मजलिस को खिताब किया। उन्होंने इमाम हुसैन, अली असगर और जनाबे फातिमा के साथ ही कर्बला के मंजर बयान किए तो मौजूद अजादार अपने आंसू नहीं रोक सके और फफक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


 खिताब के बाद मौजूद अजादारों ने अंजुमनों के साथ मिलकर नौहा और मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत भी पेश्ा की। 

जबकि मजलिस से पूर्व नायाब हल्लौरी ने पेशख्वानी की। निजामत काशिफ  अयोध्यावी और शुक्रिया शहंशाह हुसैन और सैयद मुहम्मद अब्बास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed