फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   IG and SP did route march in towns

Azamgarh News: आईजी और एसपी ने कस्बों में किया रूट मार्च

Fri, 21 Jul 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
IG and SP did route march in towns
मुहर्रम के मद्देनजर शुक्रवार को आईजी अखिलेश कुमार और एसपी अनुराग आर्य ने कई थाना क्षेत्रों के कस्बों में रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण मे मुहर्रम और अन्य त्योहार मनाने का आह्वान किया। रूटों से निकलने वाले जुलूसों के बारे में भी जानकारी ली। रानी की सराय: आईजी लगभग चार बजे ब्लाॅक पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाने की पुलिस के साथ पूरे कस्बे का भ्रमण किया। कस्बा में लोगों से अपील करते हुए मुहर्रम पर पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कस्बे में लगे सीसी टीवी कैमरों को सक्रिय रखने का निर्देश दिया। फरिहा:स्थनीय बाजार में एसपी अनुराग आर्य और आईजी अखिलेश कुमार सीओ सदर गोपाल स्वरूप वाजपेई, ने पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। लोगों से अपील किया कि कांवड़ और मोहर्रम के त्योहार को परंपरागत और शांति पूर्वक मनाएं। अगर कोई समस्या आती है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सरायमीर।: रूट मार्च के दौरान आईजी और एसपी ने ताजियादारों से जुलुस के सम्बंध में वार्ता की। परम्परागत रूप से मुहर्रम मनाये जाने का निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। फूलपुर: आईजी और एसपी ने कस्बे में रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने ताजियादारो को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फूलपुर के आजादरों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed