फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If you do not cache burst of temper, jam

कैश न मिलने पर फूटा गुस्सा, जाम

Tue, 29 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 29 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
If you do not cache burst of temper, jam
यूनियन बैंक आफ इंडिया की माहुल शाखा में रुपये न मिलने के विरोध में अहरौला रोड पर सड़क जाम करते ग्रामीण।
बैंकों में कैश की किल्लत और बढ़ती मांग को पूरा न होने के कारण आए दिन बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को नाराज जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों से रुपये  निकालने के लिए लंबी कतार मे खड़े लोगों को जब पता चल रहा है कि कैश नहीं है तो लोग सड़क पर उतर रहे हैं। बैंक की शाखाओं से रुपये नहीं मिलने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को जिले के मार्टीनगंज, जहानागंज, अंजान शहीद,  अंबारी, फरिहां और माहुल में चक्काजाम कर नारेबाजी की।  जाम समाप्त कराने के लिए पुलिस को कई स्थानों पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।  अंबारी में तो पुलिस ने लाठियां भांजकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


 अंबारी: यूनियन बैंक के अंबारी शाखा से कैश न मिलने पर  नाराज ग्रामीणों ने अंबारी से अहरौला मार्ग जाम कर दिया। रोड पर बैठकर  जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अंबारी राजेश  उपाध्याय ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई कुछ भी सुनने को  तैयार नही थे। लगभग ढाई घंटे बाद लगभग 12 बजे फूलपुर कोतवाल अजीत कुमार  सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।जाम समाप्त होने के बाद बैंक में कैश  पहुंचा। इसके बाद लोगों में कैश वितरण शुरू हुआ। बैंक प्रबंधक दिवाकर ने  बताया कि शुक्रवार से बैंक में कैश नहीं था। आज कैश आया है, लोगों में  वितरित भी किया गया।
विज्ञापन



    इसी क्रम में माहुल नगर पंचायत स्थित यूनियन बैंक में  भी कैश न मिलने पर लोगों ने सुबह दस बजे जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर  पहुंचे नायब तहसीलदार फूलपुर मुकेश शर्मा और एसओ अहरौल अनिल प्रकाश सिंह ने  समझाकर जाम समाप्त कराया। मार्टीनगंज: यूनियन बैंक ऑफ   इंडिया की शाखा मार्टीनगंज में कैश न होने पर नाराज लोगों ने मंगलवार की  सुबह दस बजे बरदह-बूढऩपुर मार्ग को जाम कर दिया। दोपहर दो बजे से  उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज अशोक कुमार सिंह तथा तसीलदार शिवसागर दूबे और  दीदारगंज पुलिस जाम स्थल पर पहुंची। एसडीएम ने बैंक के अधिकारियों से  वार्ता कर कैश मंगवाया। कैश आने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद  बैंक से कैश वितरण शुरु हुआ। लोगों को दो-दो हजार रुपये दिए गए। रुपये के  लिए सात दिन से चेक लेकर लाइन में लगे यादवेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि  बच्चे को इलाज के लिए रुपया भेजना है। सात दिन से लाइन में लगा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


  सगड़ी: अंजान शहीद स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में  कई दिनों से पैसा न मिलने से गुस्साएं ग्रामीणों ने मंगलवार को साढ़े दस  बजे आजमगढ़-गोरखपुर राष्ट्रीय मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने  जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सगड़ी सोहराब आलम  ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। दोपहर ढाई बजे से रुपया बटना शुरू  हुआ। शाखा प्रबंधक इकबाल ने बताया कि हम लोग भी रुपये के लिए हेड ब्रांच का  चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी रुपया नहीं मिल रहा है।  जहानागंज: स्टेट बैंक जहानागंज  की शाखा में रुपया न मिलने से नाराज लोगों ने आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग को जाम  कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराया।



  शाखा  प्रबंधक रामअवध ने बताया कि हमारे यहां प्रतिदिन जहां साठ लाख रुपये की  आवश्यकता होती है। वहां से मात्र चार लाख रुपये मिल रहा है। इसलिए दो दिन  से  एटीएम में भी रुपया नहीं डाल पा रहे हैं। निजामाबाद संवाददाता के मुताबिक फरिहां स्थित   यूबीआई की शाखा से रुपये   नहीं मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। बाद में पहुंची पुलिस ने जाम को खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed