फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hundreds of SP workers gathered at Azamgarh Manduri Airport to welcome Akhilesh Yadav

आजमगढ़: मंडूरी एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव के स्वागत को जुटे सैकड़ों सपाई, गेट पर रोके गए कार्यकर्ता

Fri, 09 Oct 2026 11:09 AM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: किशन चौबे Updated Fri, 09 Oct 2026 11:09 AM IST
सार

आजमगढ़ के मंडूरी एयरपोर्ट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन की सूचना पर सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे। सूची में नाम वाले लोगों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है, जबकि अन्य कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों को गेट पर रोक दिया गया है। इससे सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। अखिलेश यादव को यहां से बलिया जाना है।

विज्ञापन
Hundreds of SP workers gathered at Azamgarh Manduri Airport to welcome Akhilesh Yadav
आजमगढ़ : मंडूरी एयरपोर्ट पर सपा कार्यकर्ता - फोटो : ANI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मंडूरी एयरपोर्ट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन की सूचना पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जुट गए। एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए पुलिसकर्मियों को एक सूची सौंपी गई है। सूची में जिन लोगों के नाम हैं, केवल उन्हें ही अंदर जाने दिया जा रहा है। अन्य कार्यकर्ताओं को गेट पर ही रोक दिया गया है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट के बाहर सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी गेट पर मौजूद हैं। प्रवेश नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडिया कर्मियों को भी एयरपोर्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश यादव के आगमन का इंतजार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अभी मंडूरी एयरपोर्ट नहीं पहुंचे हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर इंतजार कर रहे हैं। यहां से अखिलेश यादव को बलिया जाना है। फिलहाल एयरपोर्ट के गेट पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश को लेकर कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों को इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed