{"_id":"6ac7e6be2c0dcccf270feeb6","slug":"ids-of-24858-children-pending-in-u-dise-notices-issued-to-497-schools-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-158574-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: यू-डायस में 24,858 बच्चों की आईडी लंबित, 497 विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: यू-डायस में 24,858 बच्चों की आईडी लंबित, 497 विद्यालयों को नोटिस
विज्ञापन
यू-डायस प्लस 2026-27 के आंकड़ों में जिले के 497 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 24,858 विद्यार्थियों की आईडी ड्रॉपबाक्स में लंबित मिली है। संबंधित विद्यालयों की ओर से वास्तविक रूप से नामांकित विद्यार्थियों की आईडी इंपोर्ट नहीं किए जाने के कारण यह स्थिति सामने आई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सभी 497 विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों के नामांकन संबंधी डाटा अपडेट किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे विद्यार्थी ड्रॉपबाक्स में लंबित पाए गए हैं, जिनका वास्तविक रूप से संबंधित विद्यालय में नामांकन है।
विद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों की आईडी इंपोर्ट नहीं किए जाने के कारण पोर्टल पर उनकी स्थिति लंबित बनी हुई है। नोटिस पाने वाले विद्यालयों में मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय और कक्षा एक से आठ तक संचालित विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विभाग ने विद्यालय संचालकों को लंबित विद्यार्थियों की आईडी की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा सही तरीके से अपडेट हो सके।