{"_id":"6105203c8ebc3e585b58684e","slug":"husband-murdered-wife-over-illicit-relationship-brother-in-law-accused-on-brother-in-law-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: भाभी से अवैध संबंधों के चलते कर दी पत्नी की हत्या, साले ने जीजा के खिलाफ दी तहरीर, पूरा परिवार गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: भाभी से अवैध संबंधों के चलते कर दी पत्नी की हत्या, साले ने जीजा के खिलाफ दी तहरीर, पूरा परिवार गायब
Sat, 31 Jul 2021 03:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 31 Jul 2021 03:55 PM IST
सार
मृतका के भाई ने बहनोई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मामला जीयनपुर कोतवाली के मीठीपट्टी गांव का है। महिला की मौत के बाद से ही पूरा परिवार फरार है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक विवाहिती की शुक्रवार रात संदिग्घ अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई ने अपने जीजा पर भाभी से अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
भुवना बुजुर्ग गांव निवासी मुन्नर राजभर ने अपनी पुत्री दुर्गासा(30) का विवाह 2010 में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मीठीपट्टी गांव निवासी सूर्यभान पुत्र हरीलाल से किया था। शुक्रवार की रात सवा नौ बजे दुर्गासा के ससुराल से मायके फोन गया। जिसमें बताया गया कि दुर्गासा की तबीयत ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
इस सूचना पर मायके वाले रात में ही मीठीपट्टी गांव पहुंचे तो घर के सभी सदस्य फरार मिले और दुर्गासा मृत हाल में पड़ी थी। मृतका के भाई ने तत्काल जीयनपुर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी और आरोप लगाया कि उसके बहनोई का अपनी भाभी से अवैध संबंध है।
विज्ञापन
जिसका उसकी बहन विरोध करती थी। इसी के चलते बहन के पति सूर्यभान, जेठानी बिंदु व सास देवराजी ने उसे पानी में डूबोकर हत्या कर दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन बच्चों की मां थी। ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार थे।