गृहकलह से आगबबूला हुआ पति: धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, खुद भी आत्महत्या की नियत से पी लिया मिट्टी का तेल
शनिवार की सुबह घटना की जानकारी पड़ासियों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं हत्यारोपी पति को अपनी कस्टडी में ले लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात एक युवक ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद की जान देने की नियत से मिट्टी का तेल पी लिया।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में घटी घटना की जानकारी शनिवार सुबह पड़ासियों को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं हत्यारोपी पति को अपनी कस्टडी में ले लिया है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र शनिचर बाजार निवासी राजेश मौर्या जगदीशपुर में बने नए मकान में परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी 29 वर्षीया शशिकला की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। वह शुक्रवार को अपने सास के साथ दवा लेने चली गई, जिससे राजेश नाराज हो गया।
रात लगभग आठ बजे गृहकलह के चलते दोनों में विवाद होने लगा। कहासुनी के दौरान ही राजेश ने धारदार हथियार और ईंट से पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ी। इलाज नहीं होने के कारण देर रात दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी की हत्या के बाद राजेश ने भी खुद की जान देने के लिए मिट्टी का तेल पी लिया।
मासूम बच्चों ने दी घटना की जानकारी
राजेश का नया घर गांव से थोड़ा दूर है। जिसके चलते रात में किसी को कोई जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार सुबह मृतका के तीन बच्चे घर से बाहर निकले और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लेने के साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।