फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hungry thirsty laborers arrived at home from Hyderabad, got a checkup done at District Hospital

भूखे प्यासे हैदराबाद से घर को पहुंचे मजदूर, जिला अस्पताल में कराया चेकअप

Tue, 28 Apr 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Hungry thirsty laborers arrived at home from Hyderabad, got a checkup done at District Hospital
हैदराबाद से पैदल चल कर आजमगढ़ पहुंचे मजदूर। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रवासी मजदूरों को प्रदेश सरकार विभिन्न प्रदेशों से वापस लाने का कार्य शुरू करा दिया है। फिर भी काफी संख्या में प्रवासी मजदूर पैदल ही घर वापसी कर रहे हैं। ऐसे ही आधा दर्जन भर युवकों का ग्रुप मंगलवार की सुबह हैदराबाद से पैदल चल कर जिले में पहुंचा। सभी सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और अपना मेडिकल चेकअप कराया। इसके पश्चात अपने घरों की ओर बढ़ चले। सभी रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले है।
विज्ञापन

रोजीरोटी की चाह में जिले के युवा विदेश के साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों में गए हुए हैं। लॉक डाउन के चलते जहां रोजगार छिन गया है तो वहीं पैसे की तंगी ने इन्हें घर वापसी के लिए मजबूर कर दिया। रेल, बस आदि सभी कुछ बंद है। जिसके चलते युवा पैदल ही अपने घरों के लिए विभिन्न प्रांतों से निकल चुके हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने विभिन्न राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को वापस लाने की कवायद शुरू करा दी है, फिर भी काफी संख्या में युवा विभिन्न प्रदेशों से पैदल ही घर वापसी कर रहे है। ऐसा ही सात युवाओं का एक दल मंगलवार की सुबह जिले में पहुंचा। ये युवा हैदराबाद से पैदल ही चले थे। रास्ते में कुछ कुछ दूरी के लिए ट्रक आदि का सहारा मिला लेकिन ज्यादातर सफर इन्होंने भूखे प्यासे पैदल ही तय किया। शहर के मुख्य चौक पर इनके मुलाकात हुई तो युवाओं ने आपबीती बयां की। उन्होंने कहा कि पूरे सफर के दौरान मात्र दो जगहों पर भोजन मिला। सिर्फ पानी पीते हुए उन्होंने हैदराबाद से यहां तक की दूरी तय की। जिले में पहुंचने के बाद सभी सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और अपना अपना मेडिकल चेकअप कराया। सूचना पर भारत रक्षा दल की टीम भी यहां पहुंच गई और सभी सातों मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया। इसके पश्चात सभी अपने घरों के लिए रवाना हो गये। टीम में शामिल युवाओं में सुखई यादव, सुरेश यादव, संतोष, राहुल, जनार्दन, इंद्रेश रौनापार के या अनिल कुमार बेलकुंडा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed