{"_id":"5eac1b418ebc3e909f68e7f4","slug":"huge-crowd-gathered-outside-the-bank-on-rumor-of-account-closure-azamgarh-news-vns522801671","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता बंद होने की अफवाह पर बैंक के बाहर जुटी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता बंद होने की अफवाह पर बैंक के बाहर जुटी भारी भीड़
विज्ञापन
केवाईसी जमा करने के लिए आजमगढ़ के चक्रपानपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के बाहर शुक्रवार को सैकड़ों की ?
- फोटो : AZAMGARH
जहानागंज। स्थानीय बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा किशुनपुर के बाहर केवाईसी फार्म लेने को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो गई। बैंक खुलने के समय तक बाजार में क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन करने की धज्जियां उड़ाई गई। भारी भीड़ को देखकर बैंक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार उपाध्याय पुलिस दलबल के साथ पहुंचे। भारी भीड़ को देखकर पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार उपाध्याय ने बैंक प्रबंधक पंकज कुमार से वार्ता कर ग्राम प्रधानों के माध्यम से केवाईसी फॉर्म गांव में वितरित करवाने की योजना तैयार कर किसी तरह से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर भीड़ को हटवाया। इस दौरान पुलिस चौकी इंचार्ज लाउडस्पीकर से बोलते हुए पूरे बाजार का लगातार चक्रमण किए। काफी मशक्कत कर तीन घंटे बाद बाजार पूरी तरह से खाली हो गयी।
बता दें कि इलाहाबाद बैंक के इंडियन बैंक में मर्ज होने के बाद बहुत से खाताधारकों का खाता हेड ऑफिस से रोक दिया गया है। ऐसे में इन खाताधारकों का लेनदेन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक के कुछ कर्मियों द्वारा शुक्रवार को केवाईसी फार्म देने की बात कही गई थी। इससे क्षेत्र की जनता में यह अफवाह फैल गई की यदि आज केवाईसी फार्म भरकर नहीं जमा हो जाता है, तो उनका खाता बंद हो जाएगा। इसीलिए वहां लोगों की भीड़ जुट गयी। बैंक प्रबंधक पंकज कुमार ने कहा जिनका केवाईसी बहुत पहले का हुआ है, उन खातों को रोका गया है। ऐसे खाताधारकों से क्रमवार आने को कहा गया था, परंतु आज अचानक इतनी भीड़ हो गई, यह कल्पना से परे है।
ग्रामीण उपभोक्ताओं तक धनराशि पहुंचाने के लिए 685 बैंकमित्र लगाए गए हैं। 400 सक्रिय इण्डिया पोस्ट पेमेण्ट बैंक के प्रतिनिधि लगे हैं। एसपी से कहा गया है कि जनपद में 109 ऐसे बैंक हैं, जहां पर भीड़ काफी हो रही है, डायल 112 को तैनात करें। उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें। - एनपी सिंह, जिलाधिकारी