फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   hospital operator could not show the certificate

Azamgarh News: अस्पताल संचालक नहीं दिखा सका प्रमाणपत्र

Fri, 11 Oct 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
hospital operator could not show the certificate
आजमगढ़। जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इस दौरान ने मेहनाजपुर स्थित अवध नर्सिंग होम की जांच की। अस्पताल संचालक मौके पर कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सका। इस पर टीम ने संचालक को अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान प्रसूताओं की लगातार हो रही मौत के सिलसिले को रोकने के लिए सीएमओ डा. अशोक कुमार सिंह द्वारा एसीएमओ के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें प्रतिदिन जांच कर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध करा रही हैं। इसी क्रम में मेहनाजपुर स्थित अवध नर्सिंग होम पर एसीएमओ डा. उमाशरण पांडेय के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम ने अस्पताल संचालक से उसके पंजीकरण आदि के अभिलेख मांगे। लेकिन, संचालक कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सका। एसीएमओ डा. उमाशरण पांडेय ने कहा कि अगर संचालक द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं अस्पताल को सील किया जाएगा। टीम में तरवां के चिकित्सा प्रभारी डा. देवेंद्र सिंह और चिकित्सा प्रभारी मेहनाजपुर डा. आरके सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed