फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hookabar restaurant raided, three caught, one absconding

हुक्काबार रेस्टोरेंट पर छापा, तीन पकड़े गए, एक फरार

Sat, 03 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hookabar restaurant raided, three caught, one absconding
सरायमीर। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर सरायमीर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात सरायमीर कस्बे के एक हुक्का बार पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने संचालक व वेटर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सरायमीर थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ सरायमीर कस्बे में स्थित एक हुक्का बार रेस्टोरेंट पर देर रात छापा मारा। इस दौरान पुलिस को आता देख एक युवक भाग गया। संचालक समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में राज गोंड़ उर्फ विक्की निवासी महाजनी टोला कस्बा सरायमीर, मोहम्मद अहमद निवासी खरेवां व मोनू अली निवासी किशनपुर माफी थाना नानपार जनपद बहराइच का निवासी है। जबकि एक युवक अब्दुल्लाह निवासी खरेवां थाना सरायमीर पुलिस को देख भाग गया। पुलिस ने हुक्काबार से पांच हुक्का, पांच पाइप, चार चिलम, 500 ग्राम प्रतिबंधित तंबाकू मय फ्लेवर बरामद किया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय, कांस्टेबल अतुल प्रताप सिंह, विपिन यादव, विनय विश्वकर्मा, महिला कांस्टेबिल अश्वर्या पटेल, कोमल सरोज व हिमांशु सिंह समेत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed