फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Holi get-togethers were celebrated with great enthusiasm, greetings were given with hugs.

Azamgarh News: होली मिलन समारोहों की धूम, गले मिलकर दी गई बधाई

Tue, 03 Mar 2026 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Holi get-togethers were celebrated with great enthusiasm, greetings were given with hugs.
आजमगढ़। मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोहों का भव्य आयोजन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रमों में उत्साह और उमंग का वातावरण रहा। रंगों की फुहार और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि होली प्रेम, एकता और सद्भाव का पर्व है, जो मतभेद भुलाकर नई शुरुआत का अवसर देता है। कार्यक्रमों का समापन मिठाई वितरण और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।
विज्ञापन

सगड़ी क्षेत्र में एसपी पटेल फाउंडेशन की ओर से छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में समारोह का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल, संयोजक डॉ. रामविलास सिंह पटेल, राम सिंह पटेल मास्टर एवं सत्यप्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मंच पर बिरहा गायक धर्मेंद्र सोलंकी और बिरहा गायिका खुशी यादव ने प्रस्तुति से समां बांध दिया। फगुआ और जोगीरा पर लोग झूम उठे। बरदह थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है तथा इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए। समारोह का समापन रंग-गुलाल और आपसी शुभकामनाओं के साथ हुआ। अंबारी स्थित दीदारगंज थाना परिसर में होली की पूर्व संध्या पर गोष्ठी में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। फूलपुर में होली पर सरकारी कार्यालयों और स्कूल तो बंद थे, लेकिन बंदी से पहले विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों ने जमकर होली खेली और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघर खुले रहे। डाकघरों में भी उत्साहपूर्वक होली मनाई गई। डाकघर के डाकपाल राजेश कुमार चौहान ने सभी कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय तथा न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed