{"_id":"5a413b084f1c1b6e468bca00","slug":"highway-jam-for-offline-weighing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अॉफलाइन तौल के लिए किया हाइवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अॉफलाइन तौल के लिए किया हाइवे जाम
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
रोड जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। गन्ना समिति बूढ़नपुर क्रय केंद्र अतरौलिया बी के किसानों ने अॉफलाइन तौल कराने की मांग को लेकर सोमवार को आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित रामपूजन सिंह चौक पर चक्काजाम कर दिया। अतरौलिया के एसआई ने किसानों को समझाकर एक घंटे बाद चक्काजाम समाप्त कराया।
किसानों को गन्ने की तौल कराने के लिए समिति की ओर से पर्ची जारी की जाती है। जिस पर्ची पर किसान अपने गन्ने की तौल कराते हैं। इस पर्ची पर गन्ने की तौल कराने के लिए 72 घंटे का समय निर्धारित होता है।
निर्धारित समय पर गन्ना लेकर नहीं पहुंचने पर उक्त किसान का नंबर काट दिया जाता है। इसी तरह से समय के बाद गन्ना लेकर पहुंचे किसानों की जब तौल नहीं हुई तो वह अॉफलाइन तौल कराने की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए और आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर गन्ना लदी ट्रालियों को लगाकर सुबह नौ बजे चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान किसानों ने तौल किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। इस कारण आजमगढ़-फैजाबाद राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसानों का कहना था कि हमारी कटी गन्ना की फसल खेतों में और क्रय केंद्र पर सूख रही है।
हमारी मांग है कि हमारे गन्ने की अॉफलाइन खरीद की जाए और घटतौली बंद की जाए। किसानों के चक्काजाम की सूचना मिलते ही अतरौलिया थाने के सब इंस्पेक्टर गिरिजेश यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लगभग 10 बजे किसानों को समझाकर चक्काजाम को समाप्त कराया।
उन्होंने कांटा इंचार्ज को 27 दिसंबर तक आफ लाइन तौल कराने के लिए कहा। इसके साथ ही कांटा इंचार्ज द्वारा 28 दिसंबर से ऑनलाइन तौल करने की नोटिस चस्पा की गई, तब जाकर किसान शांत हुए।