फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health workers are adjusting positions

हेल्थ वर्कर के पदों पर हो समायोजन

Mon, 29 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 29 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Health workers are adjusting positions
अंबेडकर पार्क में एमपीडब्लू एसोसिएशन के धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष विपिन सैनी।
12 माह का प्रशिक्षण कराकर हेल्थ वर्कर के पदों पर समायोजन सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को एमपीडब्लू (संविदा) पुरुष के पद पर रखे कर्मचारियों ने डा. अंबेडकर पार्क में धरना दिया। बाद में यहां से रैली निकाली, जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन सैनी ने कहा कि मल्टी परपज हेल्थ वर्कर (पुरुष) विगत तीन वर्षो में संविदा में कार्यरत हैं, जिनकी नियुक्ति का आधार ग्रामीणांचलों में स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर बनाना रहा है। उन्होंने कहा कि 3575 संविदा पर कार्यरत एमपीडब्लू (पुरुष) को 12 माह का प्रशिक्षण कराकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष के रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष इद्रंजीत यादव ने कहा कि एमपीडब्ल्यू (पुरुष) का अक्तूबर 2014 से अब तक के मानदेय का भुगतान न होने के कारण संविदा कर्मचारी और परिवारीजन भुखमरी की कगार पर हैं। जिला मीडिया प्रभारी इंद्रेश निषाद ने कहा कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो वे सड़क पर उतर आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर चंदन सोनकर, रमेश यादव, बृजेश यादव, मो. आसिफ, सुनील कुमार, हेमंत कुमार यादव, अनुप यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed