फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health Ranking: District hospital at 15th place in the state

हेल्थ रैकिंग : प्रदेश में 15वें स्थान पर जिला चिकित्सालय

Sun, 01 Sep 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Health Ranking: District hospital at 15th place in the state
बलरामपुर। शासन की ओर से केंद्र और प्रदेश स्तर पर हेल्थ रैंकिंग जारी की जाती है। अगस्त माह की रैंकिंग में मंडलीय जिला चिकित्सालय को प्रदेश में 15वां और देश में 34वां स्थान प्राप्त हुआ है। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल पहले स्थान पर है। बेहतर रैंकिंग पर चिकित्सालयकर्मी खुश है। सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं के आधार पर हर महीने प्रदेश स्तर पर हेल्थ रैंकिंग जारी की जाती है। शासन की ओर से जारी रैंकिंग में प्रदेश के 18 मंडलों और 75 जनपदों की रैंक प्रदर्शित की गई है। 966 टोकन के साथ मंडलीय जिला चिकित्सालय ने प्रदेश में 15वां और राष्ट्रीय रैंकिंग में 34वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, रैकिंग में मंडल के दो अन्य जनपद मऊ और बलिया आजमगढ़ से काफी पीछे हैं। इस संबंध में एसआईसी डॉ.आमोद कुमार ने बताया कि टोकन संख्या बढ़ने से अगस्त माह में जिले की रैंकिंग सुधरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed