फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health benefits received in 18999 in three days health fair

तीन दिन के स्वास्थ्य मेले में 18999 को मिला स्वास्थ्य लाभ

Thu, 21 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Health benefits received in 18999 in three days health fair
आजमगढ़। जिले में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 18 अप्रैल से ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर अन्य सभी विभाग की मदद से भारत सरकार व राज्य सरकार की ओर से जो भी योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्हें जन-जन तक ले जाना हम सभी का परम कर्तव्य है। उक्त बातें सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 अप्रैल को ठेकमा, मेंहनगर, सठियांव और 23 अप्रैल को मोहम्मदपुर, अहिरौला मेला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में 18 से 20 अप्रैल तक कुल 18999 लोगों का पंजीकरण किया गया है। जिसमें 487 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। साथ ही 1661 लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ है। प्रसव पूर्व जांच 5132 की गयी और 3112 स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गैर संचारी रोगों के लिए 1989 लोगों की जांच की गई। कुल 132 लोगों की कैंसर की जांच की गई है। 1196 डिजिटल हेल्थ कार्ड पंजीकृत किये गये हैं। जिसमें इन सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जन-जन को योजनाओं का पूर्ण लाभ मिले इसके लिए लोगों को योजनाओं की जानकारी व स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए जागरूक करना स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed