फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Head bowed at the feet of Guru, took blessings

Azamgarh News: गुरु के चरणों में झुकाया शीश, लिया आशीर्वाद

Tue, 04 Jul 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Head bowed at the feet of Guru, took blessings
जिले में सोमवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने गुरु के चरणों में शीश नवाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनसे आशीर्वाद पाया। शहर से लेकर गांव तक गुरु पूर्णिमा की धूम रही। ग्रामीण क्षेत्रों में झांकी निकालकर लोगों ने गुरु को याद किया। वनरपुरा, गहजी स्थित ब्रह्मलीन संत शिरोमणि मौनी बाबा के आश्रम पर गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न स्थानों से आये साधु, संतों और भारी संख्या में शिष्यों ने आश्रम में स्थापित महाराज जी की प्रतिमा का दर्शन पूजन किया और आश्रम के महंत हरिप्रसाद दास एवं शुभम दास जी से आशीर्वाद लिया। वहीं शेरपुर कुटी में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने बाबा कोल्हूनाथ का दर्शन पूजन कर महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्ण दास से आशीर्वाद लिया। महंत रामकृष्ण दास ने कहा कि आज ही के दिन वेदों का विभाजन करने वाले और पुराणों की रचना करने वाले व्यास जी का अवतरण हुआ। इस दौरान मंगल दास जी महाराज, महंत संजय पांडेय, शंभूदास रणधीर सिंह, प्रेमनारायण सिंह, दिनेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। अतरौलिया : गुरु पूर्णिमा पर सांई बाबा सेवा समिति ने विशाल झांकी निकाली। जो सदर बाजार जायसवाल त्रिमुहानी से शंकर तिराहा, मुसाफिर चौक, गोविंद चौक, गोला क्षेत्र, बरन चौक, ठाकुर द्वारा, दुर्गा मंदिर, बब्बर चौक होते हुए पश्चिम पोखरा पहुंची और फिर वहां से केसरी तिराहा होते हुए पुनःसदर बाजार में समाप्त हुई। । महिलाएं छतों से सांई बाबा के चित्र पर पुष्पवर्षा कर रही थी। भक्त नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान अतरौलिया चेयरमैन सुभाष चंद जायसवाल, रामचन्द्र जायसवाल, अजय जायसवाल, अमित जायसवाल, भोला प्रसाद, अमित जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed