फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   He invests in US attendance

अमेरिका में हाजिरी लगाते हैं मोदी

Sun, 11 Sep 2016 11:47 PM IST
अाजमगढ़
अाजमगढ़ Updated Sun, 11 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि मोदी को किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें तो ओबामा से   गले मिलना है। उन्हें अमेरिका में हाजिरी लगानी पड़ती है। वह सठियांव बाजार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।27 साल यूपी बेहाल यात्रा के साथ जनपद पहुंचे राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी रात्रि विश्राम के बाद रविवार को सुबह लगभग साढ़ 10 बजे सर्किट हाउस से निकले। बेलिइसा और नरौली तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


यहां से उनका काफिला सठियांव बाजार पहुंचा। यहां उन्होंने लगभग पांच मिनट जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दल ने उनको ज्ञापन सौंपा। राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ेगी। कहा कि कांग्रेस ने ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 13 सौ से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी मस्त किसान त्रस्त हैं। उन्हें किसानों से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि उनको ओबामा से गले मिलना है।
विज्ञापन


वहां हाजिरी लगानी पड़ती हैं। कहा कि मोदी ने ढाई साल के कार्यकाल में एक लाख 10 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया लेकिन पूंजीपतियों का। कांग्रेस ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया। इस मौके पर कौशल कुमार सिंह, जावेद मंदे, लालसा राय, रविशंकर पांडेय, प्रभुनाथ सिंह, जनार्दन सिंह आदि उपस्थित थे। मुबारकपुर में रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मोदी को किसानों की कोई चिंता नहीं है। किसान अपनी दाल तो चालीस रुपये किलो बेचता है लेकिन खरीदता है दो सौ रुपये में। अगर हम सत्ता में आए तो एक मिनट में किसानों का कर्ज माफ कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गांव गांव घूमकर कर्ज में डूबे किसानों की सूची तैयार करें और उसे प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से उन्हें भेजें। राहुल ने जनता से पूछा कि मोदी ने जनधन योजना का खाता खुलवाते समय उसमें 15 लाख रुपये भेजने को कहा था, क्या वह आपके खातों में पहुंच गए। युवाओं से पूछा कि उन्होंने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, क्या मिला? रोड शो के दौरान राहुल का काफिला जहां से गुजरा, लोगों ने स्वागत किया। सड़क के किनारे लोगों भी भारी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed