फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Half a dozen properties and shops in fire

अगलगी में आधा दर्जन गुमटी व दुकान खाक

Mon, 03 May 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen properties and shops in fire
अतरौलिया। स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम बांसगांव के भुलई नगर बाजार में रविवार की रात हुई अगलगी की घटना में चाय, मिठाई, पान आदि की लगभग आधा दर्जन दुकानें अज्ञात कारणों से लगी आग में जल कर खाक हो गई। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों ने अथक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया।अगलगी की इस घटना में सतीराम पुत्र शिवचरण की सब्जी की दुकान, वीरेंद्र पुत्र लकडू की चायर व मिठाई की दुकान, सुरेंद्र पुत्र मलई निषाद की पानी की दुकान के साथ ही कुछ और लोगों की गुमटी जल कर पूरी तरह से खाक हो गई है। देर रात लगभग एक बजे आग लगी। आसपास के लोगों को जब तक घटना की जानकारी होती और आग बुझाने का प्रयास शुरू होता तब तक आग सभी दुकानों को जला कर पूरी तरह से खाक कर चुकी थी। पीड़ितों का कहना है कि जल कर खाक हुए दुकान ही हमारी जीविका के साधन थे। सबकुछ जल जाने से अब हमारे समक्ष भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। अगलगी की इस घटना में सभी दुकानदारों का मिला कर लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed