फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hailstorm in Azamgarh Clouds rained with thunder and lightning wheat crops damaged

UP के इस जिले में पड़े ओले : गरज, चमक के साथ बरसे बादल, गेहूं की फसलों को नुकसान; ठंड का एहसास

Sat, 01 Mar 2025 08:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 08:05 PM IST
सार

आजमगढ़ के विभिन्न इलाकों में आधे घंटे तक बारिश हुई। माैसम बदलने से गेहूं की फसलें प्रभावित हो गईं। फसलें लोट जाने से किसान भी चिंतित हो गए। दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन तापमान में कोई गिरावट नहीं हुई।

विज्ञापन
Hailstorm in Azamgarh Clouds rained with thunder and lightning wheat crops damaged
आजमगढ़ में गिरे ओले को दिखाता किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Weather Update: तेज हवा के साथ शनिवार को अल सुबह आधे घंटे बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर गेहूं की फसलें गिर गई। हालांकि, इससे ज्यादा नुकसान नहीं माना जा रहा है। दिन भर बादलों का आना जाना लग रहा। मौसम सुहाना हो गया। इस समय रबी सीजन की सरसों, गेहूं, चना और मटर आदि की फसलें खेतों में हैं। 

विज्ञापन


गेहूं में बालियां आ गई हैं वहीं, कई स्थानों पर सरसों की अगेती फसल पक कर तैयार हो गई है। किसान उसकी कटाई कर रहे हैं। अभी किसानों को केवल गेहूं की फसल के लिए पानी की जरूरत है क्योंकि, तापमान बढ़ने से खेतों की नमी खत्म हो रही रही है। 
विज्ञापन


मौसम शुक्रवार को ही खराब हो गया था, लेकिन बादल आकर चले गए। शनिवार अल सुबह चार बजे गरज, चमक के साथ बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। फूलपुर, मेंहनगर, मुबारकपुर, जहानागंज, बूढ़नपुर, बरदह आदि क्षेत्रों में कई किसानों की गेहूं की फसल गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग का मानना है कि खेतों में नमी कम थी ऐसे में जिन किसानों की गेहूं की फसल गिर गई है। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। अगर खेतों में पानी लगा होता तो कुछ नुकसान होता। दिन भर बादलों का आना जाना लगा रहा। लेकिन दिन के तापमान में कोई गिरावट नहीं हुई।

पवई में भी हुई बारिश

मार्च की शुरुआत बारिश से हुई। बारिश के साथ हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हवा के झोंकों को गेहूं और सरसों की फसल झेल नहीं पाई। गेहूं की बालियों में दाना भी मजबूती पकड़ने लगा था, लेकिन बारिश के दौरान हवा ने फसलों को गिरा दिया। खेतों में पानी भर जाने से खुदे आलू के पौधों को भी नुकसान हो सकता है। किसानों का कहना है कि तेज हवा चलने से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। अब अगर आगे भी बारिश होती है तो फसल बर्बाद हो जाएगी।

बोले अधिकारी
बारिश से रबी के किसी फसल को नुकसान नहीं हुआ है। गेहूं में पानी की जरूरत थी वह बारिश से मिल गई। जिन किसानों की गेहूं की फसल गिर गई है उससे ज्यादा नुकसान नहीं होगा। अब मौसम साफ हो जाएगा। वैसे भी कृषि विभाग के कर्मचारियों को सर्वे का निर्देश दिया गया है। रही बात सब्जी की फसल की तो अभी गर्मी वाली सब्जियों की बोआई चल रही है। - डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।

बूंदाबांदी के बाद पड़े ओले
बिंद्रा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह बूंदाबादी हुई। इसमें ओले भी पड़े। हालांकि फसलों के कोई नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन किसानों का मानना है यदि ओले पड़ते रहे तो खेती का बड़ा नुकसान हो सकता है। बता दें कि क्षेत्र के बिंद्रा बाजार, शिवराजपुर, रानीपुर रजमो, रामपुर, गंभीरपुर, दयालपुर, मोहम्मदपुर, बेलवा, रसूलपुर, मंगरावा रायपुर, जमालपुर, मदारपुर, टेकमलपुर, सुरजनपुर, विषहम मिर्जापुर आदि सैकड़ों गांव में बूंदाबादी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed