फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Groom beats camera man for not making video

Azamgarh News: शादी में ड्रोन कैमरे से वीडियो न बनाने पर दूल्हे ने कैमरा मैन को पीटा

Thu, 25 Apr 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Groom beats camera man for not making video
बरदह। कस्बा में मंगलवार की देर शाम दूल्हा व उसके भाई ने वीडियो और फोटो ग्राफी करने आए कैमरामैन को पीटकर घायल करने के साथ ही उसका मोबाइल व कैमरा भी तोड़ दिया। दूल्हा व उसका भाई बिना बुकिंग के ही ड्रोन से वीडियोग्राफी के लिए कह रहे थे और कैमरा मैन से इससे इन्कार कर दिया। पीड़ित कैमरा मैन ने दूल्हा व उसके भाई समेत तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरदह बाजार निवासी योगेंद्र यादव के यहां लड़के की मंगलवार को शादी थी। जिसके लिए जोगेंद्र ने बरदह कस्बा निवासी कैमरामैन मिथिलेश प्रजापति से वीडियो व फोटोग्राफी की बुकिंग 15500 रुपये में किया। इसमें ड्रोन से रिकार्डिंग की कोई बात नहीं हुई थी। तय समय पर मिथिलेश जोगेंद्र के घर अपना कैमरा लेकर पहुंच गया और वीडियो व फोटोग्राफी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान दूल्हा अंकित यादव ने उससे ड्रोन से वीडियोग्राफी करने को कहा। इस पर मिथिलेश ने कहा कि ड्रोन की बुकिंग नहीं हुई है। इस पर दूल्हा व उसका भाई मिथिलेश के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और दूल्हा अपने भाई के साथ मिल कर कैमरामैन की पिटाई कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने तीन के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए बताया कि 15500 रुपये में वीडियो व फोटोग्राफी की बुकिंग हुई थी। ड्रोन से रिकार्डिंग का कोई बात नहीं हुआ था। इसके बाद भी दूल्हा व उसके भाई ने उसके साथ मारपीट किया और उसका कैमरा व मोबाइल पटक कर तोड़ डाला। जिससे उसका 2.35 लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उस समय बरात की रवानगी हो रही थी तो पुलिस ने बरात से लौटने के बाद दूल्हा व उसके भाई को थाने पर आने का निर्देश दिया। एसआई कमलनाथ वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed