फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Graveyard dispute resolved in Sheikhwalia Nevada village

Azamgarh News: शेखवलिया नेवादा गांव में कब्रिस्तान का विवाद सुलझा

Sun, 19 Oct 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Graveyard dispute resolved in Sheikhwalia Nevada village
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के शेखवलिया नेवादा गांव में लंबे समय से चला आ रहा कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद शनिवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। मौके पर पहुंची राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कर उसे चिह्नित किया, जिसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। नेवादा गांव निवासी मुफ्ती कासिफ की मां का शुक्रवार रात निधन हो गया था। उनके बड़े भाई अशफाक विदेश में रहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जब शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान की जमीन पर पहुंचे, तो जमीन को लेकर एक पक्ष ने आपत्ति जताई और कब्रिस्तान की सीमा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। सूचना पर नायब तहसीलदार राजाराम, कोतवाल सच्चिदानंद, एसआई गंगाराम बिंद, लेखपाल संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार सहित प्रशासनिक एवं राजस्व टीम मौके पर पहुंची। मौके पर सरकारी अभिलेखों के आधार पर कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश की गई और उसे स्पष्ट रूप से चिन्हित कर दिया गया। राजस्व टीम द्वारा भूमि चिन्हित किए जाने के बाद कब्र की खुदाई शुरू हुई और शव को शांतिपूर्वक दफनाया गया। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि को लेकर अब कोई विवाद नहीं है। राजस्व टीम ने जमीन चिह्नित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed