फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gramin Dak Sevaks registered their protest by wearing black armbands.

Azamgarh News: ग्रामीण डाक सेवकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Fri, 09 Oct 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Gramin Dak Sevaks registered their protest by wearing black armbands.
फूलपुर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते ग्रामीण डाकसेवक । स्रोत-कर्मचारी - फोटो : सांकेतिक
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों ने बृहस्पतिवार को उप डाकघर से संबद्ध शाखा डाकघरों में काली पट्टी बांधकर काम किया। इस दौरान कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवकों ने बताया कि विरोध 11 तक चलेगा। 12 को जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर परिसर में प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

प्रमुख मांगों में ग्रामीण डाक सेवकों को आठवें वेतन आयोग में शामिल करना और लक्ष्य के नाम पर हो रहे शोषण को बंद करना शामिल है। उन्होंने कहा कि विभागीय लक्ष्य लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत डाक सेवकों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रेमशंकर यादव, जयप्रकाश, रिचा राय, प्रवीण मौर्य, राजीव विश्वकर्मा, दिव्यांशु, हरिश्चंद, सौरभ, आदित्य, कुलदीप, शनि और आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed