फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Got job in primary school by fake B.Ed. degree, dismissed

फर्जी बीएड की डिग्री लगा पायी थी नौकरी, बर्खास्त

Tue, 01 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Got job in primary school by fake B.Ed. degree, dismissed
फर्जी बीएड की डिग्री लगा पायी थी नौकरी, बर्खास्त
विज्ञापन

--मिर्जापुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बस्ती पर थी तैनाती
--खंड शिक्षाधिकारी को रिकवरी व प्राथमिकी कराने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। प्राथमिक विद्यालय में फर्जी बीएड की डिग्री लगा कर शिक्षक की नौकरी करने वाले को मंगलवार को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया। प्रमाण पत्रों की जांच कराये जाने पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को बर्खास्त किये गये शिक्षक से रिकवरी करने और उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने का भी निर्देश दिया गया है।

गोरखपुर जिले के देवलापार मरधीपार गांव निवासी उमेश प्रसाद शर्मा पुत्र रामकृपाल शर्मा की नियुक्ति 2010-11 में जिले के मिर्जापुर ब्लॉक अतर्गत प्रावि बस्ती पर बतौर सहायक अध्यापक हुई थी। नियुक्ति के पश्चात उमेश प्रसाद शर्मा के प्रमाण पत्रों की जांच करायी गई। जांच में इनकी बीएड की डिग्री जो कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की थी फर्जी पायी गई। बीएसए ने इसके बाद भी इन्हें दो बार स्वयं उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके बाद भी शिक्षक उमेश प्रसाद शर्मा उपस्थित नहीं हुए। विश्वविद्यालय से उमेश प्रसाद शर्मा के बीएड के डिग्री के अनुक्रमांक पर उमेश कुमार पुत्र विरजा हरजाहा का नाम अंकित पाया गया था वहीं पेपरवार अंकों में भी अंतर पाया गया। जांच में शिक्षक उमेश कुमार शर्मा के बीएड के अंकपत्र फर्जी पाये जाने पर बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने मंगलवार को उमेश प्रसाद शर्मा की तैनाती नियुक्ति की तिथि से ही समाप्त घोषित कर दी। इसके साथ ही खंड शिक्षाधिकारी मिर्जापुर को उमेश प्रसाद शर्मा द्वारा वेतन के मद में आहरित की गई धनराशि की वसूली और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया गया है। बीएसए ने बताया कि ऐसे कई और शिक्षकों की जांच अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

- मनोज कुमार गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed